फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से गृहस्थी जलकर राख

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

उत्तराई गांव में शॉर्ट सर्किट से हुई आग में जलकर राख हुई गृहस्थी, महिला अकेली थीं और पड़ोसी और ग्रामीणों के सहायता से आग को रोका गया। नुकसान में 50 हजार रुपये, सोने का पेंडल, जरूरी कागजात और घरेलू सामान भी शामिल है।

फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से गृहस्थी जलकर राख

जसवंतनगर। उतरई गांव में बुधवार सुबह फ्रिज में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी आग गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने के समय पीड़िता मीरा देवी पत्नी रामगोपाल नागर घर में अकेली थीं और सो रही थीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में फैल गई। धुआं और लपटें देखकर मीरा देवी ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा बैग, जिसमें करीब 50 हजार रुपये नकद थे, जल चुका था।

आग की चपेट में आकर सोने का पेंडल, चांदी की एक जोड़ी पायल, जरूरी कागजात, फ्रिज, कूलर, पंखा समेत अन्य घरेलू सामान भी नष्ट हो गया। महिला के दोनों पुत्र बॉबी और राजू मजदूरी के लिए बाहर रहते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।