इस्लामिया में सेवा निवृत्त हो रहे परीक्षकों को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इस्लामिया इण्टर कॉलेज में दो परीक्षकों जितेंद्र सिंह और प्रतिभा को सेवा निवृति के सप्ताह में भी उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उपनियंत्रक गुफरान अहमद ने कहा कि यह उदाहरण सभी के लिए प्रेरणादायक है। परीक्षकों ने सम्मानित होने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

इस्लामिया में सेवा निवृत्त हो रहे परीक्षकों को किया सम्मानित

इंटरमीडिएट के मूल्यांकन केंद्र इस्लामिया इण्टर कॉलेज में दो परीक्षकों जितेंद्र सिंह प्रधानाचार्य तथा प्रतिभा प्रवक्ता को सेवा निवृति के सप्ताह में भी तल्लीनता पूर्वक कार्य करने पर उपनियंत्रक व प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उपनियंत्रक गुफरान अहमद ने कहा कि आज के दौर में सेवाकाल के अंतिम प्रहर में भी जिस मनोयोग से उक्त दोनों परीक्षक मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं वह अपने आप में एक आदर्श उदाहरण है।इससे सबको प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर उपस्थित परीक्षकों ने भी उक्त दोनों का भावपूर्ण स्वागत किया। उक्त दोनों परीक्षक इस सम्मान से अभिभूत दिखे।

दोनों ने आभार जताया। इस दौरान सह उप नियंत्रक मुहम्मद जावेद खान, प्रधानाचार्य शिव शंकर त्रिपाठी, डॉ उमेश यादव, सुनीता कुशवाह, मंजू भदौरिया, बविता कुमारी, उमैर आदिल, तौहीद उद्दीन, मुहम्मद शाहिद, इमरान अंसारी, मुहम्मद फैजान आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।