ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआग से चार परिवारों की गृहस्थी राख, गाय झुलसी

आग से चार परिवारों की गृहस्थी राख, गाय झुलसी

भरथना। हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के साम्हो गांव में शुक्रवार की शाम अज्ञात कारण...

आग से चार परिवारों की गृहस्थी राख, गाय झुलसी
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाSat, 06 Mar 2021 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

भरथना। हिन्दुस्तान संवाद

थाना क्षेत्र के साम्हो गांव में शुक्रवार की शाम अज्ञात कारण से चार घरों में आग लग गई। जिससे घर गृहस्थी का सामान के साथ एक गाय झुलस गई। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गृहस्थी जल चुकी थी।

क्षेत्र के साम्हो गांव में शुक्रवार की शाम 4 बजे करीब गांव के हंसमुखी पत्नी धर्मपाल की घर अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जो धीरे धीरे रामदत्त, मनोज कुमार, महेश के घर तक फैल गई। सभी के घर का गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में रामदत्त की गाय भी झुलस गई। आग पर पीड़ित व ग्रामीणों ने काबू पाया। घटना की सूचना पर तहसीलदार हरिश्चन्द्र व क्षेत्रीय लेखपाल अजित सिंह में मौके पर पहुचकर आगजनी में हुए नुकसान का जायजा लिया। आगजनी की इस घटना में पीड़ितों को लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें