Etawah Auraiya News: पथरी बाबा सिद्धपीठ का बदलेगा स्वरूप, 93.74 लाख से होगा विकास

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: यमुना किनारे स्थित ऐतिहासिक पथरी बाबा सिद्धपीठ का नया स्वरूप सामने आएगा। मंगलवार को ग्राम पंचायत जसोहन में पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ, जिसमें भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे ने भाग लिया। 93.74 लाख रुपये की लागत से श्रद्धालुओं के लिए नए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Etawah Auraiya News: पथरी बाबा सिद्धपीठ का बदलेगा स्वरूप, 93.74 लाख से होगा विकास

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। यमुना किनारे स्थित ऐतिहासिक पथरी बाबा सिद्धपीठ अब नए स्वरूप में नजर आएगा। मंगलवार को ग्राम पंचायत जसोहन में पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे और भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। पर्यटन विभाग की ओर से 93.74 लाख रुपये की लागत से श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना के तहत बहुउद्देशीय हॉल, लाइटिंग, क्यूआर कोड साइनेज, शौचालय, पेयजल, यात्री शेड और लैंडस्केपिंग के कार्य होंगे। कार्यक्रम भाजपा नेता जितेंद्र शीलू तोमर की अगुवाई में हुआ।.वक्ताओं ने कहा कि यह स्थल आस्था का बड़ा केंद्र है।

विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आभार जताया गया।इस दौरान महंत गोटिया महाराज, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, अशोक शुक्ला, दलबीर सिंह, भीखम सिंह यादव, नाथू सिंह यादव, रणवीर बघेल, उमेश सिंह चौहान, प्रदीप शर्मा, राजेंद्र चौहान, राजवीर चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, श्यामलाल शाक्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: पथरी बाबा सिद्धपीठ का बदलेगा स्वरूप, 93.74 लाख से होगा विकास