ऑटो में जबरन ले जाने के आरोप पर हंगामा, चालक पुलिस हिरासत में
Etawah-auraiya News - भरथना के यादव नगर स्थित ओवरब्रिज के पास एक महिला और ऑटो चालकों के बीच किराये को लेकर विवाद हुआ। महिला ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों ऑटो चालकों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ आरडी मौर्य ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

भरथना। कस्बा के यादव नगर स्थित ओवरब्रिज के पास गुरूवार की शाम एक महिला और ऑटो चालकों के बीच विवाद के बाद करीब आधे घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो ऑटो चालकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि क्षेत्र के नगला प्राण बेर गांव निवासी महिला ऑटो में सफर कर रही थी। इसी दौरान किराये को लेकर महिला और ऑटो चालक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर महिला दूसरे ऑटो में बैठने लगी, तभी दोनों पक्षों में फिर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान महिला ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को महिला ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक उसे जबरन कहीं ले जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों ऑटो चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार विवाद की वजह किराये को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है। सीओ आरडी मौर्य ने बताया कि महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दो ऑटो चालकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


