कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - ग्वालियर बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवक घायल हो गए। बाइक सवार साजिद अंसारी और सलमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

इकदिल। ग्वालियर बाईपास पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मोहल्ला चमरेटी निवासी साजिद अंसारी अपने दोस्त सलमान निवासी मोहल्ला साहग्रान कोतवाली के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।