इटावा में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल
Feb 08, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah-auraiya News - शनिवार रात कोतवाली के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में अनुज तोमर, जयपाल और हरिओम घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अनुज की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

शनिवार देर रात करीब दस बजे कोतवाली के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गदालोट निवासी अनुज तोमर पुत्र शिवकुमार तोमर, जयपाल पुत्र हरनाथ सिंह और हरिओम पुत्र शिवपाल घायल हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के दौरान अनुज की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


