बारिश से गेहूं का नुकसान, अब मुआवजे की जद्दोजहद

Apr 06, 2026 09:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इटावा में शनिवार रात और रविवार दोपहर की बारिश और ओलों ने गेहूं की फसल को गंभीर नुकसान पहुंचाया। किसानों का कहना है कि फसल का 40 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। मुआवजे के लिए किसानों ने बीमा कंपनी से संपर्क किया, लेकिन टोल फ्री नंबर नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश से गेहूं का नुकसान, अब मुआवजे की जद्दोजहद

इटावा, संवाददाता। शनिवार की रात और रविवार की दोपहर बाद से हुई झमाझम बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने के बाद गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खेतों पर खड़ी फसल के खेतों पर ही बिछ गई। इससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है और उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।अब किसानों के लिए मुआवजे की जद्दोजहद शुरू हो गई है। इस बारिश से किसानों की फसल का 40 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया है वह मुआवजा के लिए रविवार की रात से ही टोल फ्री नंबर मिलारहे हैं लेकिन नंबर मिल नहीं रहा है।

किसानों का कहना है कि बीमा की किस्त तो काट ली जाती है लेकिन जब मुआवजे की बारी आती है तो कभी टोल फ्री नंबर नहीं मिलता और कभी सर्वेयर नहीं आते। कभी यह कह दिया जाता है कि नुकसान काफी कम है इसके चलते उन्हें दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।