इटावा में बोले प्रभारी मंत्री, एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन मिलने की निष्पक्षता से होगी जांच
Etawah-auraiya News - जिला पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मिले एक्सपायरी डेट के जीवन रक्षक इंजेक्शन के मामले ने स्वास्थ्य महकमे में हलचल मचा दी है। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को ठीक पाया, लेकिन डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर चिंता जताई।

जिला पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार को मिले एक्सपायरी डेट के जीवन रक्षक इंजेक्शन के मामले ने जहां एक ओर स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची हुई है वहीं प्रभारी मंत्री ने जांच के दिए थे। इतना ही नहीं प्रभारी मंत्री ने सुबह सुबह जिला अस्पताल में धाबा भी बोल दिया जहां उनको रैन बसेरा के पास अलाव जलते नहीं मिले वहीं इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी डॉक्टर भी अपनी कुर्सी पर नहीं थे उन्होंने स्टाफ कोसभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिये। जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति शनिवार सुबह करीब सात बजे अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे सबसे पहले वह महिला जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे जहां पर डा. श्वेता मिश्रा व स्टाफ मौजूद था उन्होंने लेवर रूम देखा हाजिरी रजिस्टर व रैफरल रजिस्टर भी देखा।
इसके बाद रैन बसेरा में व्यवस्थाओं को देखा ऐसे में अंदर तो व्यवस्थाएं ठीक मिलीं लेकिन बाहर अलाव नहीं जलता मिला जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी से जानकारी की तो बताया कि अलाव की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा की जाती है। इसके बाद प्रभारी मंत्री पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे जहां पर डॉक्टर अपनी कुर्सी पर नहीं मिले, हालांकि फार्मासिस्ट मौजूद थे, जानकारी करने पर डॉक्टर के कक्ष में होने की बात कही, तो प्रभारी मंत्री डॉक्टर कक्ष में पहुंचे जहां पर डा. श्याम मोहन मौजूद मिले, उन्होंने बताया कि उनकी नाईट ड्यूटी थी और फ्रेश होने के लिए अपने कक्ष में आए थे। प्रभारी मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड में रखीं जीवन रक्षक दवाओं को भी देखा और शुक्रवार को मिले एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन के बारे में भी पूछताछ की। जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह 8:00 बजे से शुरू होती है और मंत्री सुबह 7:00 बजे पहुंच गए थे ऐसे में दोनों अस्पतालों के सीएमएस भी मौजूद नहीं थे। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि निरीक्षण के दौरान महिला व पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं । एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन के मामले को लेकर निष्पक्षता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


