इटावा में एक्सपायर इंजेक्शन की जांच को टीम में एक और डॉक्टर को किया गया शामिल

Jan 12, 2026 06:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - जिला पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में एक्सपायरी डेट के जीवन रक्षक इंजेक्शन मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमएस ने दो सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी, जिसे लेकर सवाल उठे थे। अब सीएमओ के निर्देश पर एक और वरिष्ठ डॉक्टर को शामिल किया गया है, जिससे टीम तीन सदस्यीय हो गई है।

इटावा में एक्सपायर इंजेक्शन की जांच को टीम में एक और डॉक्टर को किया गया शामिल

जिला पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार को एक्सपायरी डेट के जीवन रक्षक इंजेक्शन मिलने के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। सीएमएस ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी जिसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे। सीएमओ के निर्देश पर सोमवार को जांच टीम में एक और वरिष्ठ परामर्शदाता को शामिल किया गया है अब तीन सदस्यीय टीम इस पूरे मामले की जांच करेगी । अस्पताल की इमरजेंसी में एक्सपायरी डेट के जीवन रक्षक इंजेक्शन मिलनें के मामले में शनिवार सीएमएस डा. परितोष शुक्ला ने दो सदस्यीय टीम बनाई थी। इस टीम में बाल रोग विशेषज्ञ डा. शादाव आलम व दवा स्टोर प्रभारी चीफ फार्मासिस्ट यतेंद्र कुमार को शामिल किया गया था।

जांच के लिए जो टीम गठित की गई थी उसे पर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद सीएमओ डा. बीके सिंह ने टीम में अस्पताल के ही एक वरिष्ठ डॉक्टर को शामिल करने के लिए सीएमएस से कहा था। इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अब जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. महेश चंद्रा को भी टीम में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं इस मामले में को लेकर प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी जांच के आधार पर दोषी पाए जाने वाले कर्मचारीयों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsHealth Department in Turmoil After Expired Life-Saving Injections Found in District Hospital Emergency
;;
;