Etawah Auraiya News: आयुष आपके द्वार शिविर में 60 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: जसवंतनगर में आयुष आपके द्वार योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. सर्वेश कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों ने 60 मरीजों का परीक्षण किया और औषधियाँ वितरित कीं। शिविर में दस्त, बुखार, सर्दी, और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों ने हिस्सा लिया।

Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्रीय आयुर्वेद, यूनानी अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार के निर्देशन में गुलाबबाड़ी मोहल्ले में आयुष आपके द्वार के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 60 मरीजों का परीक्षण कर औषधियां वितरित कीं। डॉ. शीलेन्द्र सिंह और डॉ. इंदू सिंह ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। चिकित्सकों ने वर्षा ऋतु में होने वाली बीमारियों के लक्षण और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। शिविर में उल्टी-दस्त, बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण, पेट दर्द, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंचे।


