स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

Apr 07, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - जसवंतनगर में सीएचसी सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने सभी वर्गों को मिलकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों से संबंधित बीमारियों की जानकारी दी गई और होम्योपैथिक दवा वितरण कक्ष का उद्घाटन किया गया।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

जसवंतनगर। सीएचसी सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी के निर्देश पर अधिकार मित्र के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि अच्छी सेहत के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना होगा और वैज्ञानिक सोच को अपनाना होगा। अधिकार मित्र ऋषभ पाठक ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का महत्व इस बात में है कि यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करता है। यहां सीएचसी स्टाफ सुनील कुमार,आशिव अली, सुनील बघेल सहित प्रशिक्षण ले रही छात्राएं सीता यादव, अलका यादव और राघव कौशल गुप्ता आदि रहे।

महेवा सीएचसी में गोष्ठी में डॉ. अंकिता वर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. राकेश गुप्ता बाल रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित बीमारियों, उनकी रोकथाम की जानकारी दी। अधिकार मित्र राजेन्द्र बाबू त्रिपाठी ने स्वास्थ्य संबंधी बिंदुओं एवं चिकित्सा कानूनों के बारे में बताया। साथही होम्योपैथिक दवा वितरण कक्ष का उद्घाटन डॉ. अभिषेक वर्मा ने किया। यहां विपिन यादव बीपीएम, अजीत सिंह फार्मासिस्ट, सरोज, पूजा, नीलम एएनएम तथा गीता, स्नेहलता, उषा देवी आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।