केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर पिलुआ महावीर मंदिर में हवन
इटावा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल पूरे होने पर पिलुआ महावीर मंदिर में हवन पूजन आयोजित किया गया। विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा के नेताओं ने इसमें भाग लिया। इस कार्यक्रम में देश और प्रदेश के विकास की कामना के साथ 2027 में योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री पद पर वापसी की प्रार्थना की गई।

इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 साल का कार्यकाल पूरा होने पर यहां प्रसिद्ध पिलुआ महावीर मंदिर पर हवन पूजन कराया गया । सदर विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा के अन्य नेताओं ने यहां हवन पूजन किया। सदर विधायक ने कहा की सरकार के 12 साल पूरे होने पर संगठन की ओर से 12 साल बेमिसाल अभियान चलाया जा रहा है इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान कराया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पिलुआ महावीर मंदिर पर हवन पूजन के दौरान देश और प्रदेश के विकास और जनकल्याण की कामना की गई।
इसके साथ ही 2027 में एक बार फिर आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्री बनने की प्रार्थना भी की गई। हवन पूजन के दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी व संजीव भदोरिया, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत,मनीषा शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, विधायक के पुत्र रोहित भदोरिया, दिनेश राजपूत, ग्राम प्रकाश राजपूत, अशोक चौहान आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


