Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsGuru Tegh Bahadur s Sacrifice A Legacy of Truth and Justice
इटावा में गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर में गुरु साहिब के शहीदी दिवस पर हुआ भव्य समागम
संक्षेप:
Etawah-auraiya News - गुरु तेग बहादुर साहिब ने धर्म, स्वतंत्रता और मानवता की रक्षा के लिए अपने पवित्र शीश का बलिदान दिया। उन्होंने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ खड़े होकर सत्य और न्याय का संदेश दिया। 19 से 25 नवंबर तक उनके 350 वें शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा में भव्य समागम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और लंगर ग्रहण किया।
Nov 25, 2025 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
धर्म,स्वतंत्रता और मानवता की रक्षा हेतु अपने पवित्र शीश का बलिदान देकर गुरु साहिब ने संपूर्ण विश्व को यह प्रेरणा दी कि सत्य और न्याय के लिए खड़ा होना ही मानवधर्म का परम स्वरूप है। यह उद्गार गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में गुरु तेग बहादुर साहिब के 350 वें शहीदी शताब्दी पर कमेटी के अध्यक्ष तरन पाल सिंह कालरा ने व्यक्त किये। कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ खड़े होकर सनातन और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा की। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि सत्य की रक्षा और दूसरों के अधिकारों के लिए खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब में 19 से 25 नवंबर तक गुरु साहिब के 350 वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर नित्य भव्य समागम आयोजित हुआ। मंगलवार को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा साहिब में सुबह से मत्था टेकने वालों का तांता लगा रहा। सुबह दो अखंडपाठ की समाप्ति के साथ साथ 35 श्रद्धालु परिवारों द्वारा अपने घरों में किए गए गुरु ग्रन्थ साहिब के सहज पाठों की भी समाप्ति की गई। शहीदी दिवस पर दो घंटे लगातार गुरुवाणी कीर्तन के बाद समूह जनमानस के भले व लोक कल्याण के लिए अरदास की गई। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ गुरु के लंगर को ग्रहण किया। वीरेंद्र सिंह,भगवान दास, रौनक सिंह, संजू, सुधीर कुमार, अधीर रंजन, वंश ने सभी को प्रसाद वितरित किया।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें 
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




