गोवंश को गर्मी से बचाने को लगाई गई ग्रीन नेट चादर

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

गर्मी से राहत देने के लिए शासन ने महेवा ब्लॉक की 12 गोशालाओं में ग्रीन नेट लगाने के निर्देश दिए। इन गोशालाओं में 12 सौ गोवंश हैं। पहले से लगे टीन शेड के किनारों पर ग्रीन नेट लगाया गया है, जिससे गोवंश को गर्मी से काफी राहत मिल रही है।

गोवंश को गर्मी से बचाने को लगाई गई ग्रीन नेट चादर

बकेवर। भीषण गर्मी को देखते हुए शासन ने गोशालाओं में टीन शेड में ग्रीन नेट लगवाने के निर्देश दिए थे। जिसको देखते हुए महेवा ब्लॉक की 12 गोशालाओं में ब्लॉक प्रशासन ने ग्रीन नेट की चादर लगवा दी है।जिससे गोवंश को गर्मी से काफी राहत मिल रही है। महेवा ब्लॉक में वर्तमान में 12 ग्रामीण गोशालाएं संचालित हैं जिनमें 12 सौ की संख्या में गोवंश हैं। गोशालाओं में धूप बारिश से बचाव के लिए टीन शेड पहले ही लगवाए जा चुके हैं। इन टिनशेड के किनारों पर पहले टाट के बोरे लगवाने को कहा गया था। कुछ गोशालाओं में टाट के खाली बोरे टँगवाये भी गए थे।

लेकिन टाट पर्याप्त रूप से मिल नहीं पा रहे हैं। इस कारण शासन ने ग्रीन नेट की चादर टिनशेड में लगाने के निर्देश जारी किए थे। इस पर बीडीओ महेवा ने ब्लॉक की सभी 12 गोशालाओं में ग्रीन नेट चादरों को लगवाने के लिए पंचायत प्रशासन को निर्देश दिए गये थे। पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक की सभी 12 गोशालाओं में ग्रीन नेट चादरें लगने से गोवंश को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ गोशाला में कूलर व पंखे भी लगे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।