राम कथा की तैयारी तेज, 18 नवंबर से होगी शुरुआत

Oct 13, 2025 08:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - इटावा, संवाददाता। सेवा भारती की ओर से श्री राम कथा का बड़ा आयोजन किया

राम कथा की तैयारी तेज, 18 नवंबर से होगी शुरुआत

इटावा, संवाददाता। सेवा भारती की ओर से श्री राम कथा का बड़ा आयोजन किया जा रहा है । इसकी तैयारियां तेजी से चल रही है। इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक में भूमि पूजन की तारीख तय की गई। इसके साथ ही अन्य तैयारियां पर भी चर्चा की गई । मानिकपुर मोड स्थित गणेश माध्यमिक विद्यालय में हुई बैठक में श्री राम कथा के आयोजन को भव्य और विशाल बनाए जाने पर चर्चा की गई । इस आयोजन में 18 नवंबर से 26 नवंबर तक शांतनु महाराज श्री राम कथा सुनाएंगे । इसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है ।

आयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता संयोजक रमाकांत शर्मा ने की। इसमें सहसंयोजक विमल भदौरिया और विनीता गुप्ता के साथ ही समिति के सदस्य अमित तिवारी मानु, केके शर्मा, शरद बाजपेई, जितेंद्र तोमर, विमल गुप्ता और सोमेश अवस्थी मौजूद रहे । इस बैठक में संघ के विभाग प्रचारक यशवीर और प्रांत संगठन मंत्री गजेंद्र ने भी मार्गदर्शन दिया । यह भी निर्णय लिया गया कि 24 अक्टूबर को नुमाइश पंडाल में श्री राम कथा का भूमि पूजन होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;