Etawah Auraiya News: कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। शहर के शिव शक्ति दुर्गा मंदिर, शिवा कॉलोनी में श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। शहर के शिव शक्ति दुर्गा मंदिर, शिवा कॉलोनी में श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा व भक्ति ज्ञान यज्ञ समारोह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा वाचक पंडित महेश चंद्र पाडेय श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।कथा का आयोजन डीबीए के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गौर के परीक्षितत्व में हो रहा है। कथा में आचार्य पंडित महेश चंद्र पांडे ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के समस्त कष्ट और पाप नष्ट हो जाते हैं। उसका जीवन पवित्र और सफल बन जाता है। उन्होंने कहा कि अनेक अश्वमेध यज्ञ भी श्रीमद्भागवत कथा के पुण्य की बराबरी नहीं कर सकते।

गंगा, गया, काशी, पुष्कर और प्रयाग जैसे महान तीर्थ भी भागवत कथा की महिमा के समक्ष अद्वितीय हैं। भागवत भगवान के श्रीमुख से निकला दिव्य वचन है, जिसे श्रद्धा से सुनने वाला मनुष्य धन्य हो जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।