Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsGovernment s Antyodaya Scheme 791 Ineligible Ration Card Holders Discovered Despite Owning Tractors and Houses
इटावा में ट्रैक्टर और मकान वाले भी अंत्योदय पर ले रहे मुफ्त का राशन

इटावा में ट्रैक्टर और मकान वाले भी अंत्योदय पर ले रहे मुफ्त का राशन

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - सरकार की अंत्योदय योजना के तहत 46048 राशन कार्ड में से 791 अपात्र पाए गए हैं। इनमें से कई लोगों के पास ट्रैक्टर और मकान हैं, जो योजना की पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते। जांच के बाद इन राशन कार्ड...

Sep 12, 2025 01:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

सरकार की ओर से गरीबों की रेखा में आने वाले लोगों को अंत्योदय योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जाता है। इसके लिए अंत्योदय राशन कार्ड बनाए गए हैं। अब ब्लॉक स्तर पर जब इनकी जांच कराई गई तो ऐसे लोग भी सामने आए जो ट्रैक्टर और मकान होने होने के बावजूद अंत्योदय योजना में मुफ्त का राशन ले रहे हैं। फिलहाल ऐसे 791 राशन कार्ड पाए गए हैं। जिले में कुल 46048 अंत्योदय योजना के राशन कार्ड है जिनमें से 791 अपात्र पाए गए हैं। यह राशन कार्ड धारक ऐसे हैं जिनके पास ट्रैक्टर है या मकान है या उनकी आर्थिक स्थिति ठीक है, जो अंत्योदय के दायरे में नही आते।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभी ब्लॉक से जांच कराए जाने के बाद यह सूची पूर्ति कार्यालय में भेजी गई है। वहां से एक बार फिर जांच कराए जाने के बाद अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगें। सरकार की योजना के तहत अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त अनाज दिया जाता है इसका कोई शुल्क उनसे नहीं लिया जाता। इस मामले में शिकवा शिकायतों के बाद ब्लॉक मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायतों से जांच कराई गई तो जिले के सभी आठ ब्लाकों में कुल मिलाकर 791 राशन कार्ड धारक ऐसे पाए गए हैं जो अपात्र हैं। इनके पास या तो ट्रैक्टर है या मकान है या फिर उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी है और उनकी सालाना आय दो लाख रुपए से अधिक है, जो अंत्योदय योजना में नहीं आती है। ऐसे लोगों की सूची ब्लॉक मुख्यालय से जिला पूर्ति विभाग को भेजी गई है। इस योजना के तहत पात्रों के पास ट्रैक्टर, बड़ा मकान भी नहीं होना चाहिए और उनकी वार्षिक आमदनी 2 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। इनमें से 791 राशन कार्ड धारक पहली प्रथम दृष्टि में यह शर्त पूरी करते हुए नहीं दिखाई दिए। अब यह सूची पूर्ति कार्यालय को मिल गई है और पूर्ति विभाग की ओर से भी इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद जो अपात्र निकलेंगे उनके राशन कार्ड निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।