ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमृतात्मा की शांति को ईश्वर से कामना

मृतात्मा की शांति को ईश्वर से कामना

पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव की पुत्रवधु का शुक्रवार को शांति हवन किया गया। गंगापुरा उनके घर पर हुए हवन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हवन में आहुति दी और मृतात्मा की शांति को ईश्वर से कामना...

मृतात्मा की शांति को ईश्वर से कामना
हिन्दुस्तान टीम,इटावा औरैयाFri, 16 Oct 2020 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व राज्यमंत्री रामसेवक यादव की पुत्रवधु का शुक्रवार को शांति हवन किया गया। गंगापुरा उनके घर पर हुए हवन में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हवन में आहुति दी और मृतात्मा की शांति को ईश्वर से कामना की। उनका निधन 9 अक्टूबर की रात को डेंगू की चपेट में आने से हो गया था।

पूर्व राज्यमंत्री की पुत्रवधु नीरज कुमारी का 9 अक्टूबर की रात को दिल्ली में डेंगू की चपेट में आने से निधन हो गया था। शुक्रवार की सुबह उनके आवास गंगापुरा में शांति हवन हुआ। इसमें प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल, एमएलसी अर्रंवद यादव समेत बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आहुति दी और मृतका के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनकी आत्मा की शांति को ईश्वर से कामना की। इस मौके पर पूर्व मंत्री रामसेवक यादव, अरविंद यादव फेरू, प्रधान शेखर, राजीव यादव, प्रदीप चौहान, पंकज दीक्षित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें