पुलिस ने 25 हजार का इनामी गैंगस्टर दबोचा
Etawah-auraiya News - इटावा में बसरेहर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी जुनैद को गिरफ्तार किया। जुनैद थाना चौबिया में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था और उसके खिलाफ इटावा व मुरादाबाद में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को बाईपास कट के पास दबोच लिया और उसे जेल भेज दिया।

इटावा। बसरेहर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी व गैंगस्टर एक्ट में वांछित को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया शनिवार को सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी जुनैद निवासी मोहल्ला नक्कालान कस्वा व थाना भोजपुरा मुरादाबाद कस्बा बाईपास कट के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। जुनैद थाना चौबिया में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ इटावा व मुरादाबाद में गोवध, आर्म्स एक्ट, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


