
नवीन छात्रों के लिए कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुयीं फ्रेशर पार्टी
Etawah-auraiya News - फोटो-12 दीप प्रज्वललन करते सीडीओ अजय कुमार गौतम व डीन इटावा, संवाददाता। कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मत्स्य महाविद्यालय में आए हुए नवीन विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी...
फोटो-12 दीप प्रज्वललन करते सीडीओ अजय कुमार गौतम व डीन इटावा, संवाददाता। कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज, दुग्ध प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, मत्स्य महाविद्यालय में आए हुए नवीन विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नये छात्रों का स्वागत किया। अधिष्ठाता डॉ. एन के शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीओ अजय कुमार गौतम व विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी अभय नारायण राय ने कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे को माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने ईश वंदना एवं वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। नवीन विद्यार्थियों के प्रस्तुत कार्यक्रमों को जज करने के लिए अतिथि प्रीति छाबड़ा एवं प्रीति त्रिपाठी को नियुक्त किया गया था।
उनके द्वारा घोषित परिणामों में मिस्टर प्रेशर 2025 सुशांत फिसरी साइंस, मिस फ्रेशर दिव्यांशी फिसरी साइंस, बेस्ट परफॉर्मर मेल 2025 दीपक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बेस्ट परफॉर्मर फीमेल 2025 हर्षिता डेरी टेक्नोलॉजी तथा बेस्ट ग्रुप डांस शक्तिमान को घोषित किया गया। सभी ने विजेताओं को बधाई दी। डॉ. एन के शर्मा ने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया और अतिथियों और नवीन छात्रों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को आपस में ईर्ष्या, द्वेष, नकारात्मकता की भावना को दूर रखते हुए आपस में मिलकर रहने की सलाह दी। उन्होंने अधिष्ठाता को अल्युमिनाई सम्मेलन करने और भूतपूर्व छात्र गैलरी बनाने की भी सलाह दी, जिससे पुराने विद्यार्थियों का लाभ नए विद्यार्थियों को मिल सके। कार्यक्रम में नवीन छात्रों से सभी का परिचय प्राप्त कराया गया। अधिष्ठाता डॉ. डी सिंह, डॉ. अजीत सिंह और अधिष्ठाता कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज डॉ. एन के शर्मा ने सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




