इटावा में फर्जी दस्तावेजों से सात लाख की जमीन का बैनामा

Feb 21, 2026 08:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - ताखा तहसील के गांव पूरनपुरा में श्रीपाल और उनकी मां कमला देवी ने एसएसपी को शिकायत दी है कि 2017 में खरीदी गई कृषि भूमि का फर्जी बैनामा कर लिया गया। आरोप है कि गांव के दंपति ने आधार कार्ड में बदलाव कर दस्तावेज तैयार किए और भूमि का बैनामा गलत तरीके से करा दिया।

इटावा में फर्जी दस्तावेजों से सात लाख की जमीन का बैनामा

ताखा तहसील क्षेत्र के गांव पूरनपुरा निवासी श्रीपाल व उनकी मां कमला देवी ने एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी बैनामा कर कृषि भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया कि मौजा कुदरेल स्थित गाटा संख्या 32 व 33 की जमीन वर्ष 2017 में विधिवत खरीदी गई थी। वर्ष 2023 में गांव के दंपति ने साजिश कर आधार कार्ड में नाम, उम्र व फोटो बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए और जमीन का बैनामा नरायनपुरा निवासी महिला के नाम करा दिया। जबकि वास्तविक कमला देवी की उम्र करीब 65 वर्ष है, बैनामे में 33 वर्ष दर्शाई गई।

करीब सात लाख की भूमि दो लाख में दर्शाई गई। पीड़िता को फरवरी 2026 में अभिलेख निकलवाने पर जानकारी हुई। एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।