टायर फटने से कार पलटी, दर्शन को जा रहे पांच श्रद्धालु घायल
Etawah-auraiya News - इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक कार का आगे का टायर

इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक कार का आगे का टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर पलटियां खाकर दूसरी लेन में जा गिरी। हादसे में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। औरैया के थाना फफूंद क्षेत्र के गांव पघईपुर निवासी एक ही परिवार के लोग कार से मध्य प्रदेश के ददरौआ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इकदिल क्षेत्र में मस्जिद के पास पहुंचते ही कार का आगे का टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकराने के बाद करीब तीन पलटियां खा गया। दुर्घटना के बाद कार में लगे एलपीजी सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि गनीमत रही कि आग नहीं लगी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में 68 वर्षीय राधेश्याम, 50 वर्षीय यक्ष कुमार, 35 वर्षीय पिंकू यादव, 40 वर्षीय कुमकुम देवी पत्नी सुखेंद्र प्रताप व चालक मुरारी कश्यप घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


