Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsFire Breaks Out at Puncture Shop in Itawa Causes Significant Loss
इटावा में दुकान में आग से दो लाख का नुकसान

इटावा में दुकान में आग से दो लाख का नुकसान

संक्षेप: Etawah-auraiya News - इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में मोतीझील के पास स्थित एक पंक्चर की दुकान में आग लग गई। आग ने तेजी से दुकान को चपेट में ले लिया, जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की...

Sat, 25 Oct 2025 12:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

इटावा, संवाददाता। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित मोतीझील वाले सैय्यद बाबा की दरगाह के पास गुरुवार की देर रात अचानक पंक्चर की दुकान में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पंक्चर की दुकान को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। देर रात लोगों ने पंक्चर की दुकान से धुआं निकलते देखा। पहले तो स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तत्काल सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। पंक्चर की दुकान चलाने वाले हसन ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान बंद करने के बाद पास ही अपने घर चले गए थे। रात में जब लोगों ने फोन कर आग लगने की सूचना दी, तो वह मौके पर पहुंचे। तब तक पूरी दुकान जल चुकी थी। हसन ने बताया कि दुकान में टायर ट्यूब, उपकरण और अन्य जरूरी सामग्री रखी थी, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही है ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके।