इटावा में जिला अस्पताल के सामने छात्रों का बवाल, वीडियो वायरल
Etawah-auraiya News - इटावा में एक मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन खरीदने को लेकर छात्रों और दुकान के संचालक के बीच विवाद हुआ। विवाद के चलते मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दो छात्रों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।

इटावा, संवाददाता। जिला अस्पताल के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना हन्दिुस्तान अखबार वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने मामले में इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है, जबकि अन्य की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। मेडिकल स्टोर संचालक आदेश गुप्ता ने थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ छात्र दुकान पर आए और नशे का इंजेक्शन मांगने लगे।
जब उनसे डॉक्टर का पर्चा दिखाने को कहा गया तो वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अपने साथियों को बुलाकर दुकान में घुसकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस के सामने भी आरोपितों ने हंगामा और पत्थरबाजी की। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके वीडियो रविवार रात से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक केके मश्रिा ने बताया कि इंजेक्शन को लेकर विवाद के बाद झगड़ा हुआ था। दो छात्रों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य की पहचान की जा रही है। कॉलेज प्रशासन से भी संपर्क कर मामले में शामिल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है। वहीं, सोमवार को अधष्ठिाता प्रो. डॉ. डी. सिंह की अध्यक्षता में संकाय सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूरे मामले पर चर्चा की गई। कॉलेज प्रशासन ने मत्स्य महावद्यिालय के अधष्ठिाता प्रो. डॉ. अजीत सिंह की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया है। समिति में सह अधष्ठिाता छात्र कल्याण डॉ. केके पटेल सहित तीन अन्य संकाय सदस्यों को शामिल किया गया है। यह समिति एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद वश्विवद्यिालय के नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


