कार ट्रेलर में पीछे से घुसी, दो की मौत
Etawah-auraiya News - जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के तीन बजे जोनई गांव के सामने तेज

जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार तड़के तीन बजे जोनई गांव के सामने तेज रफ्तार कार आगे चल रहे 22 चक्का ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सात लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रेलर नपुर से चावल लादकर गुजरात की ओर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि कार में सवार सभी लोग हमीरपुर के थाना सरीला क्षेत्र के इस्लामपुर गांव के निवासी हैं। हादसे में 55 वर्षीय चेतराम पुत्र देशराज और 45 वर्षीय सुखवासी की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में गिरिजा देवी पत्नी चेतराम की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं राजेंद्र पुत्र चेतराम, अंजलि पत्नी राजेश, राजेश पुत्र चेतराम और रेशमा देवी पत्नी राजेंद्र घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


