इटावा में डंपर की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

Feb 28, 2026 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - दतावली गांव के पास फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा धर्मेन्द्र की मौत हो गई, जबकि भतीजा गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चाचा को मृत घोषित किया गया।

इटावा में डंपर की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा गंभीर घायल

दतावली गांव के पास फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित फौजी ढाबा के सामने शनिवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया और घायल भतीजे को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैया निवासी 45 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार यादव शनिवार सुबह अपने भतीजे गौरव के साथ बाइक से सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपने भाई को देखने जा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह करीब 10 बजे दतावली स्थित फौजी ढाबा के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गौरव दूर जा गिरा, जबकि धर्मेन्द्र डंपर के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां धर्मेन्द्र को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और परिवार में कोहराम मच गया। मृतक गाजियाबाद में निजी नौकरी करते था और होली के अवसर पर घर आया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।