इटावा में एसआईआर में पौने दो लाख नोटिस पर हुआ अंतिम आदेश
Etawah-auraiya News - जिले में एसआईआर का काम काफी तेज गति से चल रहा है और काफी जिले में एसआईआर का काम काफी तेज गति से चल रहा है और काफी

जिले में एसआईआर का काम काफी तेज गति से चल रहा है और काफी हद तक इस काम को पूरा कर लिया गया है। स्थिति यह है कि 1 लाख 79 हजार 744 मतदाता ऐसे हैं जिन्हें नो मैपिंग या तार्किक विसंगति का नोटिस मिला था लेकिन अब उनके मामलों में अंतिम आदेश कर दिया गया है और इनका नाम मतदाता सूची में शामिल रहेगा । इसके अतिरिक्त नोटिस के अन्य मामलों में भी सुनवाई चल रही है जो और निस्तारण भी किया जा रहा है। जिले में नो मैपिंग और तार्किक विसंगति के 2 लाख 64 हजार 137 नोटिस का वितरण किया गया था इनमें से 2 लाख 7 हजार 789 नोटिस की सुनवाई पूरी कर ली गई है।
इनमें से ज्यादातर का अंतिम रूप से निस्तारण ही कर दिया गया है । बाकी का निस्तारण भी जल्दी ही किया जाएगा। जिले में नोटिसों की सुनवाई का प्रतिशत 79 तक पहुंच गया है। इस कार्य के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों को लगाया गया है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के सभी 1437 बूथों के लिए इतनी ही संख्या में बीएलओ कामकाज में लगे हुए हैं। इसके अलावा एईआरओ अलग से सुनवाई कर रहे हैं। 145 एईआरओ मतदान केंद्रों पर सुनवाई कर रहे है ताकि मतदाताओं को भाग दौड़कर परेशान ना होना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



