किसानों को बताए उत्पादन बढ़ाने के तरीके, योजनाओं की दी जानकारी
Etawah-auraiya News - इटावा में भरथना के कृषि प्रसार भवन में किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों ने नई तकनीकों, उन्नत बीजों के प्रयोग और फसलों की देखभाल के बारे में जानकारी दी। LCD के माध्यम से किसान हितैषी योजनाओं का भी विवरण दिया गया।

इटावा। किसानों को आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से भरथना के कृषि प्रसार भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलाव, नई तकनीकों और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों को अपनाने, उन्नत किस्म के बीजों के प्रयोग तथा फसलों की बेहतर देखभाल के तरीकों के बारे में जानकारी दी। एलसीडी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं के बारे में भी बताया गया, ताकि किसान इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।कार्यक्रम
में दिलीप कुमार एडीओ एजी, करिश्मा बीज गोदाम प्रभारी, रघुपाल सिंह प्राविधिक सहायक, देवेश कुमार टीएसी, विजय पाल बीटीएम, दिनेश कुमार उपस्थित रहे। किसान शिव प्रसाद दुबे, राधामोहन, प्रकाश चंद्र, महिपाल यादव, शिवराम, राधारानी समूह सखी, निर्मला समूह सखी के लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


