Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsFarmers Concerned as Unseasonal Clouds Loom Over Crops in Etawah
इटावा में छाए बादल तो किसानों की बढ़ गई चिंता

इटावा में छाए बादल तो किसानों की बढ़ गई चिंता

संक्षेप: Etawah-auraiya News - इटावा में किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि मंगलवार को आसमान में बादल छा गए हैं। पिछले सप्ताह की बारिश से फसलों को नुकसान हुआ था, और किसान खेत सूखने का इंतज़ार कर रहे हैं। अब फिर से बादल आने से फसल को और नुकसान होने का डर है। जिले में धान और सरसों की खेती बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Tue, 4 Nov 2025 11:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

इटावा, संवाददाता । मंगलवार की सुबह से जिस तरह से आसमान में बादल छाए हैं उससे किसान की चिंता बढ़ गई है। पिछले सप्ताह की बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा था और खेत भी गीले हुए थे। अभी किसान फसल और खेत सूखने का इंतजार कर रहे हैं ताकि कटाई शुरू की जा सके। इस बीच मंगलवार को सुबह फिर आसमान में बादल छा गए और पूरे दिन बादल छाए रहे। इसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान यही सोच रहे हैं कि कहीं फिर बरसात ना हो जाए तो उनकी फसल को अधिक नुकसान पहुंच सकता है ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसान तो धूप निकलने का इंतजार कर रहे थे ताकि फसल और खेत सूख सके और फिर उसकी कटाई की जा सके। इस बीच अचानक बादल छा गए। इससे किसान चिंतित हो उठे हैं। जिले में 66000 हेक्टेयर में धान और 20000 हेक्टेयर में सरसों की खेती की जा रही है और दोनों फसलों को इस बेमौसम की बारिश से नुकसान पहुंच रहा है। सोमवार को मौसम ठीक था और दिन में धूप भी निकली थी । इससे लग रहा था कि अब धूप निकलती रहेगी तो खेत और फसल सूख जाएंगी लेकिन इसके विपरीत मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गयेऔर पूरे दिन बादल छाए रहे।