कीटनाशक दवा छिड़कने से किसान ने तोड़ा दम
Oct 20, 2024 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah-auraiya News - इटावा। संवाददाता भरथना में खेत में फसल पर कीटनाशक दवा छिड़कने से किसान की

इटावा। संवाददाता भरथना में खेत में फसल पर कीटनाशक दवा छिड़कने से किसान की हालत बिगड़ गई। उसकी इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई।
नगर भरथना में मोहल्ला मंडी रोड पर रहने वाले 40 वर्षीय मनोज कुमार के भतीजे प्रदीप ने बताया कि शनिवार शाम गांव स्थित खेत में कीटनाशक दवा छिड़ककर वापस घर आने पर चाचा की तबीयत बिगड़ने पर पास ही चिकित्सक के पास ले गए लेकिन सुधार नही होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आशंका है कि दवा छिड़कने वाली मशीन की नली मुंह से साफ करने के दौरान गले मे जहरीला पदार्थ चला गया जिससे उनकी मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


