Etawah Auraiya News: जनता डिग्री कॉलेज में प्राचार्य समेत तीन कर्मियों को दी गई विदाई
Etawah Auraiya News: जनता डिग्री कॉलेज में सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य प्रो राजेश किशोर त्रिपाठी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एमपी यादव, और कर्मचारी शिवकुमार को विदाई दी गई। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और कहा कि सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है। समारोह में कॉलेज प्रबंधन और प्रतिभागियों ने उनके कार्य की सराहना की।

Etawah Auraiya News: बकेवर, संवाददाता। जनता डिग्री कॉलेज में सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य सहित तीन लोगों को विदाई दी गयी। विदाई लेने वाले लोगों ने अपने अनुभव साझा किए। समारोह में सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य प्रो राजेश किशोर त्रिपाठी, कृषि उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एमपी यादव व कर्मचारी शिवकुमार शामिल रहे। इस मौके पर सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्य प्रो राजेश किशोर त्रिपाठी ने कहा कि कॉलेज में छह वर्ष का समय कैसे बीत गया पता ही नहीं चला। उन्हें कॉलेज के प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों व प्राध्यापकों कर्मचारियों का बहुत सहयोग मिला। प्रो एमपी यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है। कॉलेज से बहुत कुछ सीखने को मिला है।
प्राचार्या प्रो नलिनी शुक्ला व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के पूर्व प्रबंध सचिव अरविंद मिश्रा ने भी उनके कामकाज की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ शिवबाबू तिवारी, कृषि डीन डॉ ए के पांडेय, डॉ पीके राजपूत, डॉ प्रकाश दुबे, डॉ डीजे मिश्रा, डॉ एमपी सिंह,प्रो धर्मेंद्र, डॉ आदित्य कुमार, डॉ संजीव कुमार, डॉ एस के विश्कर्मा, डॉ अभिषेक प्रताप सिंह, डॉ दिव्यांशु पांडेय,सत्यम गुप्ता, सेंट्रल बैंक शाखा प्रबंधक गौरव जैन, ऐश्वर्या आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ मनोज यादव ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


