इटावा में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ छात्रों को दी विदाई
Etawah-auraiya News - नारायन कालेज आफ साइंस एण्ड आर्टस में कक्षा 11 के छात्रों ने कक्षा 12 के छात्रों को विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रधानाचार्य ने छात्रों के भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कक्षा 11 ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और कक्षा 12 के छात्रों ने रैंपवाक किया।

नारायन कालेज आफ साइंस एण्ड आर्टस में कक्षा 11 के छात्र/छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्र/छात्राओं को कार्यक्रम के साथ विदाई दी। शुरूआत डायरेक्टर डा श्रेता तिवारी, प्रधानाचार्य डाॅ धर्मेन्द्र शर्मा, सम्मानित अतिथि, पूनम शर्मा वं योगेश दुबे प्रधानाचार्य उच्च शिक्षा ने माँ सरस्वती दीप प्रज्ज्वलित कर की। प्रधानाचार्य डाॅ धर्मेन्द्र शर्मा ने कहा कि आप सभी को अपने भविष्य को तैयार करने में 12 वर्ष का समय लगा। समय के साथ अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों के साथ बहुत कुछ सीखा। विद्यालय की डायरेक्टर डाॅ श्रेता तिवारी ने कहा कि अच्छे विद्यार्थियों का निर्माण एक शिक्षक की उपस्थिति में ही हो सकता है।
इस अवसर पर कक्षा 11 के छात्रों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के माध्यम से कक्षा 12 के छात्र/छात्राओं को विदाई संदेश दिया। इस अवसर पर छात्र/छात्राओं को विभिन्न गेम्स मे प्रतिभाग करवाया जिसमें म्यूजिकल चेयर एवं पासिंग दाॅ पार्सल यू एण्ड मी में छात्र/छात्राओं ने उत्साह दिखाया। कक्षा 12 के छात्र/छात्राओं ने रैंपवाॅक किया जिसमें फ़्लोरिश वर्मा मिस फेयरवेल व वंश दुबे मिस्टर फेयरवेल चुने गये। संचालन आयुषी वर्मा, यशराज ने किया। कार्यक्रम में सीमा मिश्रा उरूसा रिजवान एंजिल तोमरए मोहन दलेला का योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



