
इटावा महोत्सव में फैंसी ड्रेस के जरिए बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Etawah-auraiya News - महोत्सव पंडाल में आयोजित फैंसी ड्रेस शो में बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ सिटी अभय नारायण राय ने किया। प्रतियोगिता में जुनैरा, अपूर्व और मानविक ने पहले स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जागरूकता संदेशों के साथ बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की गई।
महोत्सव पंडाल में देर शाम फैंसी ड्रेस शो का आयोजन किया गया। बच्चों ने विविध वेशभूषा में सजकर मंच पर अपनी प्रस्तुति के जरिए सभी को आनंदित कर दिया। कोई टमाटर बना था तो कोई कूड़ा गाड़ी कोई डस्टबिन बना था तो कोई सुबह का अखबार, कोई कछुआ बनकर मंच पर रेंगता दिखा तों कोई चाचा नेहरू बन आजादी का महत्व समझाता नजर आया। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे जागरूकता संदेशों के बल पर भी महोत्सव मंच से बच्चों की प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ सिटी अभय नारायण राय ने दीप प्रजवल्लन के साथ किया।

मौके पर तीन वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में जुनैरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया आरुष और कबीर चतुर्वेदी में द्वितीय, क्षितिज पटेल व अविश अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अपूर्व ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि वंश शुक्ला व देवांश चतुर्वेदी दूसरे, दिव्यांशी, उमंग व आव्या बाजपेई तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में मानविक ने प्रथम, दिपेन्द्र मिश्रा ने द्वितीय, सिद्धि माथुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में अनीता शर्मा व संध्या चौबे शामिल रहे। कार्यक्रम संयोजक अंशुमन अग्रवाल ने सभी अतिथियों का बुके व प्रतीक चिन्ह आदि देकर स्वागत किया। इस मौके विशिष्ठ अतिथि एडीएम न्यायिक व सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, शरद वाजपेयी, कृष्ण कुमार दीक्षित, आशीष वर्मा, वंश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


