Etawah Auraiya News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

Etawah Auraiya News: इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में एक हॉस्पिटल के बाहर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एक मरीज की पत्नी ने डॉक्टर पर इलाज के दौरान गलतियों और पैसे की मांग का आरोप लगाया, जिसके बाद परिवार न्याय की मांग कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची पर परिजन अड़े रहे।

Etawah Auraiya News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा

Etawah Auraiya News: इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र स्थित एक हॉस्पिटल के बाहर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मंगलवार रात हंगामे के दौरान आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। भरथना क्षेत्र के सरैया निवासी 35 वर्षीय सोल्जर की पत्नी मनतशा ने बताया कि चार अगस्त को सड़क हादसे में उनके पति घायल हुए थे। सात अगस्त को 7 अगस्त को उन्हें एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। करीब डेढ़ महीने से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान डाक्टरों ने पेट का दो मर्तबा आपरेशान किया। पहली बार आपरेशन में लापरवाही बरतने के कारण टांके टूट गए थे।

परिजन उनको लेकर अस्पताल फिर से पहुंचे तो अस्पताल में दुबारा टांके लगाए गए और मरीज को घर भेज दिया गया। उस समय अस्पताल की ओर से कहा गया कि अब कोई परेशानी नहीं होगी और मरीज ठीक हो जाएगा, लेकिन घर जाने के बाद फिर से पेट के टांके खुल गए। मनतशा ने आरोप लगाया कि इलाज के लिए डॉक्टर ने उनसे करीब पांच लाख रुपये लिए थे और मरीज को ठीक करने की जिम्मेदारी ली थी। दोबारा हालत बिगड़ने पर जब मरीज को अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने उसे कहीं और ले जाने के लिए कह दिया। इससे परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और हंगामा करने लगे। हंगामे की जानकारी पर फ्रेंडस कालोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि परिजन डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और पूरे मामले की जांच कराने की मांग पर अड़े रहे।मनतशा ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उनके साथ बदतमीजी की गई और फोन तोड़ने की धमकी दी गई। उनका कहना है कि अब अस्पताल का स्टाफ और डॉक्टर वहां से चले गए हैं। परिजन मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा