जमीन के विवाद को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद
जसवंतनगर के नगला इच्छा में शनिवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया।

जसवंतनगर। नगला इच्छा में शनिवार सुबह भू विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि नगला इन्छा निवासी 40 वर्षीय शैलेंद्र सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव में पड़ी जमीन को लेकर उसके चाचा और उनके पुत्रों से कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और विपक्षी पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में शैलेंद्र घायल हो गया और उसके सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


