इटावा में धमाके के साथ फ्रिज फटने से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Jan 19, 2026 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - गांव नगला बेरी में एक फ्रिज में अचानक धमाके से आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जल गया। रामप्रकाश यादव, जो घर में अकेले थे, ने आग लगने पर किसी तरह खुद को बचाया। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने कंपनी से मुआवजे की मांग की है।

इटावा में धमाके के साथ फ्रिज फटने से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

गांव नगला बेरी में रविवार देर रात करीब 2 बजे घर में रखा फ्रिज अचानक तेज धमाके के साथ फट गई, जिससे आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। गांव नगला बेरी निवासी रामप्रकाश यादव घर में अकेले सो रहे थे। देर रात अचानक तेज धमाके की आवाज से उनकी नींद खुल गई। बाहर निकलकर देखा तो फ्रिज में आग लगी हुई थी, जो देखते ही देखते पूरे कमरे में फैल गई।

आग की लपटों ने आसपास रखा सारा सामान अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में कपड़े, बिस्तर, अनाज, फर्नीचर और अन्य जरूरी घरेलू सामान जल गया। रामप्रकाश यादव ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ भी बचा पाना संभव नहीं हो सका। वह किसी तरह खुद सुरक्षित बाहर निकले और मदद के लिए आवाज लगाई। पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन किया, लेकिन नेटवर्क बिजी होने के कारण संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जल चुका था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित ने बताया उनकी जमा पूंजी खत्म हो गई है। परिवार पूरी तरह आर्थिक संकट में आ गया है और आगे गुजर बसर की चिंता सता रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बड़ी कंपनी के फ्रिज के इस तरह फटने पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि यह मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट या तकनीकी खामी का मामला हो सकता है। पीड़ित परिवार ने कंपनी से नुकसान की भरपाई और मुआवजा देने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।