राजीव बनें सपा व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष, तीन नये जिला सचिव भी मनोनीत

Apr 06, 2026 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इटावा में समाजवादी व्यापार सभा की बैठक हुई, जिसमें राजीव यादव को जिला उपाध्यक्ष और अन्य को जिला सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपने की मांग रखी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाजवादी नीतियों का प्रचार करने का संकल्प लिया।

राजीव बनें सपा व्यापार सभा के जिला उपाध्यक्ष, तीन नये जिला सचिव भी मनोनीत

इटावा। समाजवादी व्यापार सभा की बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। राजीव यादव को जिला उपाध्यक्ष और पूर्व सभासद शारिक अंसारी, राज तिवारी और फरमान वारसी को जिला सचिव मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से मनोनयन पत्र सौंपा। कहा कि सभी समाजवादी नीतियों का प्रचार करते हुए व्यापारियों के बीच उनकी समस्याओं का समाधान करने का कार्य करेंगे। यहां संतोष राजपूत ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता व एसआईआर प्रभारी उदयभान सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि आनन्द यादव टंटी एवं अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फरहान शकील का महामंत्री हरीश जौहरी, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष राजा खानजादा, शहर प्रभारी साज़िद अली अशरफी एवं जसवंतनगर विधानसभा अध्यक्ष सुरेश चंद वर्मा ने स्वागत किया।

बैठक में शामिल सभी व्यापारियों ने बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने से हो रही उपभोक्ताओं की समस्याओं पर शीघ्र ही संबंधित उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर विरोध दर्ज कराने की माँग को रखा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जैनुल आब्दीन, शहर अध्यक्ष मोहम्मद शाह खालिद, शहर उपाध्यक्ष शिवम सिंह, शहर सचिव आसिफ़ वारसी, विकास गुप्ता विक्की, राहुल गुप्ता गींजा, पावेंद शर्मा, रंजीत सिंह, सौरभ वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, जिला सचिव समाजवादी पार्टी प्रवीण कुशवाह, रौनक इटावी, व्यापारी नेता आकाशदीप जैन, रिज़वान कुरैशी, अर्जुन गोपाल वर्मा जसवन्तनगर, जितेन्द्र जीतू वर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।