Etawah Auraiya News: पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले बंदी को भेजा गया जेल

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah Auraiya News: औरैया के नदीम उर्फ बुलेट खान को गुरुवार को इटावा जेल ले जाते समय पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। वह शास्त्री चौराहे के पास चलती रोडवेज बस से कूदकर रेलवे ट्रैक पार कर भागा था। घटना के बाद उसे लाने वाले कांस्टेबल को निलंबित किया गया। शनिवार को अदालत में पेशी के बाद नदीम को जेल भेज दिया गया।

Etawah Auraiya News: पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले बंदी को भेजा गया जेल

Etawah Auraiya News: इटावा। औरैया से जेल लाते समय पुलिस अभिरक्षा से फरार होने वाले बंदी को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया। बंदी गुरुवार को रोडवेज बस से कूदकर भाग निकला था। इस मामले में उसको लाने वाले पुलिस कर्मी को निलंबित किया गया था। औरैया के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला विधिचंद्र निवासी नदीम उर्फ बुलेट खान को जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय में पेशी के बाद उसको पुलिसकर्मी जिला कारागार इटावा में दाखिल कराने के लिए रोडवेज बस से ला रहे थे। गुरुवार शाम 7 बजे बस शास्त्री चौराहे के पास बस पहुंची, तभी नदीम पुलिसकर्मियों को धक्का देकर चलती बस से कूद गया।

इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पार कर भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान ट्रेन आ जाने के कारण वे आगे नहीं बढ़ सके। आरोपित के फरार होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। मामले में कांस्टेबल जीवन लाल की तहरीर पर इटावा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में कांस्टेबल को निलंबित किया था। औरैया पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश करने के लिए इटावा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsइटावाEtawah Auraiya News: पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले बंदी को भेजा गया जेल