सरकारों की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय

सरकारों की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक सुदृढ़ीकरण, व्यक्तित्व विकास और सांगठनिक मजबूती के लिए कराया जा रहा है। यह अभियान अंत्योदय, राष्ट्रवाद और केंद्, राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए हैं। कार्यकर्ता इन योजनाओं को बूथ तक पहुंचाएं। उन्होने सदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इसी क्रम में एक अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान भाजपा का एक प्रमुख वैचारिक और सांगठनिक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य पार्टी को वैचारिक रूप से मजबूत रखना है।

कार्यकर्ताओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण अभियान को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू होती हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मूल्यों, राष्ट्रवाद की भावना और सेवा-समर्पण के संस्कारों से सशक्त करना है।भाजपा ओबीसी मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री विनय वर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को जीवन में उतारते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें और राष्ट्र निर्माण के इस महायज्ञ में सक्रिय भागीदारी निभाएं।सदर विधानसभा की सभी 5 मंडलो में एक साथ उद्घाटन सत्र आयोजित हुए। इटावा प्रथम मंडल की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने व उद्घाटन महिला कल्याण निगम अध्यक्ष कमलावती सिंह ने किया। इटावा द्वितीय मंडल की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी व उद्घाटन कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने किया। बसरेहर मंडल की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा व उद्घाटन सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। इकदिल मंडल की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा व उद्घाटन जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता और बढ़पुरा मंडल की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत व उद्घाटन ओबीसी मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री विनय वर्मा ने किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।