रात में चला बिजली चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इटावा में शुक्रवार रात एक बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र के निर्देशन में अभियान रात 9 बजे शुरू हुआ और करीब 2 घंटे तक चला। आगे भी विभाग मॉर्निंग और रात के अभियान चलाने की योजना बना रहा है।

रात में चला बिजली चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप

इटावा। लाइन पार फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार की रात बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इससे हड़कंप मच गया। इस अभियान में तीन उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र के निर्देशन में उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस की टीम के साथ मिलकर बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान रात 9 बजे के बाद शुरू किया गया। करीब 2 घंटे तक चले इस अभियान में तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। अधिशासी अभियंता ने कहा है कि विभाग की ओर से मॉर्निंग रेड जारी रहेगी। इसके साथ ही रात में भी अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं। कि कुछ उपभोक्ता रात में कटिया डालकर बिजली चोरी करते हैं। इस तरह की चोरी पर रोक लगाने और इन्हें पकड़ने के लिए रात में भी अभियान चलाया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।