रात में चला बिजली चेकिंग अभियान, मचा हड़कंप
Etawah-auraiya News - इटावा में बिजली विभाग ने रात में बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दो उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए पकड़ा गया। यह अभियान अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में चलाया गया और क्षेत्र में हड़कंप मचा। विभाग ने कहा कि यह अभियान अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगा।
इटावा, संवाददाता। बिजली विभाग ने चोरी रोकने के लिए रात में भी चेकिंग अभियान चलाया जिसकी चलते हड़कंप मचा रहा है। यह अभियान के दौरान दो उपभोक्ताओं को चोरी करते हुए पकड़ा गया। बिजली विभाग को ऐसी सूचनाएं मिली थी की रात में कुछ उपभोक्ता कटिया डालकर बिजली की चोरी करते हैं। इस सूचना पर लाइन पार फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने यह अभियान चलाया । अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। रात करीब 9:00 बजे शुरु किया गया किया गया यह अभियान देर तक चला।
इस दौरान यह देखा गया कि कोई उपभोक्ता अतिरिक्त केवल लगाकर या कटिया डालकर बिजली चोरी तो नहीं कर रहा है। अधिशासी अभियंता ने कहा है कि रात में चेकिंग का यह अभियान शहर के अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


