Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsElderly Man Killed by Train Near Bhandha Village Tragic Incident
इटावा में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

इटावा में तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

संक्षेप: Etawah-auraiya News - बंधा गांव के पास एक वृद्ध रामअवतार की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वह सुबह टहलने निकले थे और ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Tue, 4 Nov 2025 11:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

बंधा गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौबिया थाना क्षेत्र के गांव गंगापुरा निवासी 60 वर्षीय रामअवतार सविता पुत्र मुरलीधर बंधा गांव निवासी वीरेंद्र सिंह यादव के यहां रह रहे थे। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे वह घर से महज 200 मीटर की दूरी पर टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया जा रहा है कि मृतक कम सुनते थे, जिसके चलते आशंका है कि उन्हें ट्रेन के आने की आवाज सुनाई नहीं दी और यह हादसा हो गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी, जिसके बाद उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक के पांच बेटे और दो बेटियां हैं, पत्नी उमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।