Etawah Auraiya News: इकबाल मेमोरियल में नातिया मुशायरा आज
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: इटावा में जश्ने ईद मीलादुन्नबी पर दरगाह चिश्तिया नईमिया के तत्वावधान में इकबाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नातिया मुशायरे का आयोजन 29 अगस्त को होगा। मुख्य अतिथि मौलाना ज़ाहिद रज़ा और विशिष्ट अतिथि मौलाना फुरकान रज़ा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सैयद हाशिम नईमी करेंगे।

Etawah Auraiya News: इटावा। जश्ने ईद मीलादुन्नबी के मौके पर दरगाह चिश्तिया नईमिया साबितगंज के तत्वावधान में इकबाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल साबितगंज में 29 अगस्त दिन सनीचर को बाद नमाज़े ईशा नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया है। संयोजक शाहिद खान, सह संयोजक साबिर हुसैन सहित इंतजामिया मो. इनाम उल्लाह चिश्ती, नदीम अहमद बरकाती, मो. फैसल चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि मुशायरे के मुख्य अतिथि मौलाना ज़ाहिद रज़ा विशिष्ट अतिथि मौलाना फुरकान रज़ा होंगे। अध्यक्षता सैयद हाशिम नईमी और संचालन इंतिखाब आलम रौनक इटावी करेंगे। मुशायरे में कारी उमर बरकाती, कारी शाहबाज अनवर, हाफिज कैफ रज़ा, नदीम अहमद एड., हादी हसन, आरिफ सिद्दीकी नूर, मो. हाशिर, अज़हर एड., सुहेल वारसी, कामरान अशरफी कलाम पेश करेंगे।


