जिले के डा.विवेक को आस्ट्रेलिया में मिलेगा भारत गौरव अवार्ड
Etawah-auraiya News - नोट. ये खबर ओलंपियाड की है, फोटो समेत डीसी में लगाने का कष्ट करें...जिले के डा.विवेक को आस्ट्रेलिया में मिलेगा भारत गौरव अवार्डफोटो.32. डा.विवेक यादवइ
इटावा, संवाददाता। संस्कृति युवा संस्थान के कला, शिक्षा, समाज सेवा, व्यवसाय और प्रवासी भारतीयों के राष्ट्रहित में योगदान के लिए दिया जाने वाला 'भारत गौरव अवार्ड 2026'शिक्षाविद क्रिकेटर डा.विवेक यादव को दिया जाएगा। 11 विभूतियों की इस सूची में इटावा के विवेक का नाम शीर्ष पर है। 10 जून 2026 को ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरियन पार्लियामेंट, मेलबर्न में एक विशेष समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सर मदनलाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. विवेक यादव के नेतृत्व में 10 हजार छात्र-छात्राएं माध्यमिक शिक्षा के साथ साथ मैनेजमेंट, सूचना प्रौद्योगिकी, नर्सिंग और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल, इटावा और संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल इटावा उप्र और भिंड मप्र के चेयरमैन के रूप में भी छात्रों को शिक्षा दे रहे हैं।
उन्होंने राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी क्रिकेट में धमाल किया। उन्हें वर्ष 2019 में ब्रिटिश पार्लियामेंट, हाउस ऑफ कॉमन्स, लंदन में शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2024 में पोर्ट लुइस, मॉरीशस में मॉरीशस के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री एवं शिक्षा मंत्रालय ने भी सम्मानित किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान पूर्व में पद्म भूषण जावेद अख्तर, कवि, गीतकार शैलेश लोढ़ा, अन्नू कपूर, मनोज मुंतशिर शुक्ला को मिल चुका है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


