राजस्थान चिकित्सा विश्वविद्यालय बोर्ड के सदस्य बने डा. सूर्यकांत

Jul 20, 2022 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

Etawah-auraiya News - इटावा, संवाददाता। जिले के रहने वाले व किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन...

राजस्थान चिकित्सा विश्वविद्यालय बोर्ड के सदस्य बने डा. सूर्यकांत

इटावा, संवाददाता। जिले के रहने वाले व किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा. सूर्यकांत को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर के बोर्ड ऑफ मैनेजमेन्ट के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा उनको नामित किये जाने से जिले का नाम रोशन हुआ है। इस उपलब्धि पर केजीएमयू के कुलपति ले. जन. डा. ऊवपिन पुरी व जिले के लोगों ने बधाई दी है।

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय जयपुर की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी। यह बोर्ड राजस्थान के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों मेडिकल, दंत चिकित्सा, नर्सिंग, फार्मेसी में पढ़ने वाले छात्रों को चिकित्सा की विभिन्न विधाओं में शैक्षणिक, अनुसंधान, नियुक्ति, प्रमोशन व रोगी चिकित्सा आदि के लिए नियामक बोर्ड है। डा. सूर्यकान्त ने राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, इसके तहत राजस्थान के समस्त मेडिकल कालेजों, डेन्टल, फार्मेसी एवं नर्सिग कालेजों के लिए शिक्षण, प्रशिक्षण एवं रोगियों की चिकित्सा के सुधार के लिए कार्य करने का अवसर मिलेगा। हाल ही में डा. सूर्यकांत को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के जोनल टास्क फोर्स नॉर्थ जोन के चेयरमैन के रूप में चुना गया है तथा वह एम्स पटना की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी हैं। डा. सूर्यकांत केजीएमयू के रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।