Etawah Auraiya News: खड़ी कार में बाइक भिड़ी, डॉक्टर घायल
हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Etawah Auraiya News: चकरनगर के निवासी डॉक्टर राम प्रकाश कुशवाहा मोपेड बाइक पर थे जब उनकी बाइक एक अन्य वाहन से टकरा गई। इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिवार उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लेकर गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Etawah Auraiya News: चकरनगर। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी डॉक्टर मोपेड बाइक से चकरनगर भरेह मार्ग से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान सामने से दूसरा वाहन आने से डॉक्टर की मोपेड अनियंत्रित होकर सामने खड़ी कार में पीछे से टकरा गई। जिसमें डॉक्टर को गंभीर चोट आ गई। स्वजन घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चकरनगर थाना के कस्बा चकरनगर निवासी डा. राम प्रकाश कुशवाहा के घायल होने की जानकारी पर परिजन पहुंचे।


