इटावा। हिन्दुस्तान संवाद
जिलाधिकारी व बरिष्ठ अधीक्षक ने शुक्रवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। लगभग 40 मिनट के निरीक्षण में अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। बंदियों की अधिक संख्या को देखते हुए कंबल की संख्या कम थी जिस पर जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द बंदियों के लिए कंबल की व्यवस्था करने को कहा। निरीक्षण के समय एसडीएम सदर भी साथ रहे।
जिलाधिकारी श्रुति सिंह,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर व एसडीएम सदर सिद्धार्थ सुबह 11:30 बजे जेल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। अधिकारियों ने जेल के भंडार ग्रह व अस्पताल में जाकर व्यवस्थाओं को देखा। जेल के अस्पताल में लगभग 15 बंदी भर्ती थे उनका इलाज चल रहा था। इन सभी अधिकारियों ने व्यवस्थाओं के संबंध में और इलाज को लेकर पूछताछ की। बंदियों ने बताया कि जेल अस्पताल में अच्छा इलाज मिल रहा है वही भंडारे में भी खाने की गुणवत्ता सही मिली। जिला जेल में इस समय कुल 1705 बंदी निरुद्व है जिसमें 110 महिलायें भी शामिल है।जेल की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों ने प्रभारी जेल अधीक्षक व जेलर राम कुबेर सिंह से भी जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि बंदियों की संख्या अधिक है लेकिन सर्दी को देखते हुए उनके पास कंबल कम है।
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में डीएम श्रुति सिंह व एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि जेल की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली है कहीं पर भी कोई कभी नहीं पाई गई है। उनके द्वारा समय समय पर जेल की व्यवस्थाओं को देखने के लिये निरीक्षण किया जाता है। कंबल की संख्या बंदियों को देखते हुए कम है इसलिए जेल प्रशासन को जल्द से जल्द कंबल उपलब्ध करा दिए जाएंगे। निरीक्षण के समय डिप्टी जेलर जगदीश प्रसाद,एस एस ए जाफरी, डॉ०निखिल राही, डॉ० सौरभ तिवारी भी मौजूद रहे।