पर्यावरण को शुद्ध करने की लिए हुआ कृष्ण का जन्म

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share

Etawah-auraiya News - इटावा के महेवा में नव निर्मित सूर्य मंदिर में भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा वाचिका शालिनी पांडे ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्चा धनवान वही है जो सेवा और भक्ति करता है। कथा में माता यशोदा, पूतना राक्षसी और माखन चोरी की लीलाओं का वर्णन हुआ।

पर्यावरण को शुद्ध करने की लिए हुआ कृष्ण का जन्म

इटावा। महेवा के नवनिर्मित सूर्य मंदिर में श्रीभागवत कथा में कथा वाचिका शालिनी पांडे ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि सच्चा धनवान वही है जो सेवा और भक्ति करता है। भागवत कथा में पूर्ण चरित्र सहित,कृष्ण की बाल लीलाओं का बखान किया। ‌विदुषी शालिनी पांडेय ने कहा धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन, मन, धन से सेवा भक्ति करे वही भक्त है। पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पुतना का वध कर उसका कल्याण किया। माता यशोदा भगवान श्री कृष्ण को उठाकर लाती हैं।

उसके बाद पंचगव्य गाय के गोब, गोमूत्र से भगवान को स्नान कराती है। सभी को गौ माता की सेवा, गायत्री का जाप और गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। गाय की सेवा से 33 करोड़ देवी देवताओं की सेवा हो जाती है। भगवान व्रजरज का सेवन करके यह दिखला रहे हैं कि जिन भक्तों ने मुझे अपनी सारी भावनाएं व कर्म समर्पित कर रखें हैं वे मेरे कितने प्रिय हैं। विदुषी पांडेय ने माखन चोरी लीला का वर्णन किया जिनका मन माखन के सामान कोमल होता भगवान उसी का मन चुराते हैं। श्री कृष्ण ने सभी ब्रजवासियों के साथ गोवर्धन की पूजा करवाई। वहीं कथा के परिक्षित सोहिनी पांडेय ,परीक्षित ओमनारायण पांडेय सहित व्यवस्थापक बृज राज पांडेय मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।