Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsDistrict Panchayat Officer Inspects Waste Disposal Centers in Villages
इटावा में कूड़ा निस्तारण केन्द्रों का निरीक्षण, कमियां दूर करने के निर्देश

इटावा में कूड़ा निस्तारण केन्द्रों का निरीक्षण, कमियां दूर करने के निर्देश

संक्षेप:

Etawah-auraiya News - ग्राम पंचायतों में संचालित हो रहे कूड़ा निस्तारण केन्द्रों का सहायक जिला पंचायत राज ग्राम पंचायतों में संचालित हो रहे कूड़ा निस्तारण केन्द्रों का सहाय

Aug 31, 2025 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
share Share
Follow Us on

ग्राम पंचायतों में संचालित हो रहे कूड़ा निस्तारण केन्द्रों का सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय वहां जो कुछ कमियां पाई गई, उनको दूर करके केंद्रों का पूरी शक्ति के साथ संचालन करने के निर्देश दिए। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत बसरेहर, ग्राम पंचायत मूंज, और ग्राम पंचायत सरसई हेलू में संचालित कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान काम की गति धीमी पाई गई। इस पर सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि कामकाज तेजी के साथ किया जाए। शुल्क पर भी ध्यान दिया जाए । इस तरह से कार्य किया जाए जिससे कूड़े का उठान नियमित रूप से हो और कूड़े का निस्तारण भी नियमों के अनुरूप किया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसी को परेशानी ना हो। स्वच्छता की व्यवस्था भी बनी रहे।